उड़ाया रंग-गुलाल, फूलों की खेली गई होली


जौनपुर। नगर के सिद्धार्थ उपवन में कृपाशंकर सिंह मित्र मंडल की ओर से भव्य होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में अतिथियों का स्वागत पूर्व गृह राज्य मंत्री व पूर्व लोकसभा प्रत्याशी कृपाशंकर सिंह ने रंग-बिरंगे गुलाल लगाकर किया। इस दौरान एक-दूसरे पर फूलों की पंखुड़ियां बरसाकर होली की शुभकामनाएं दी गईं।
कृपाशंकर सिंह ने कहा कि होली का पर्व समाज में आपसी प्रेम, सद्भाव और एकता को मजबूत करने का अवसर देता है। उन्होंने लोगों से सामाजिक समरसता बनाए रखने और मिलजुलकर त्योहार मनाने की अपील की।
कार्यक्रम में लोकगीत कलाकार आदर्श तिवारी ने एक से बढ़कर एक होली गीत प्रस्तुत कर माहौल को उत्साहपूर्ण बना दिया। फगुआ गीतों पर लोग झूम उठे। वहीं पूर्व विधायक सुषमा पटेल, विधायक रमेश मिश्रा और सुनीता सिंह ने “होली खेले रघुवीरा” गीत गाकर कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए।
विधायक रमेश मिश्रा ने कहा कि फागुन का महीना प्रकृति और समाज दोनों में उल्लास भर देता है। वहीं सुषमा पटेल ने कहा कि होली जीवन को सामूहिक रूप से आनंदित बनाने का उत्सव है।
कार्यक्रम में डॉ. हरेंद्र सिंह, लीना तिवारी, विद्यासागर सोनकर, जगदीश सोनकर, दिनेश चौधरी, भाजपा प्रवक्ता ओमप्रकाश सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत प्रजापति, विनोद अग्रहरि सहित अनेक लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन सलमान शेख ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Verified by MonsterInsights