श्रीलंका में ईंधन महंगा, 25% तक बढ़ीं कीमतें

कोलंबो: श्रीलंका की सरकार ने आम जनता पर बड़ा आर्थिक बोझ डालते हुए पेट्रोल और डीजल की कीमतों में भारी बढ़ोतरी कर दी है। नई दरों के अनुसार ईंधन की कीमतों में करीब 25% तक इजाफा किया गया है।
◆ पेट्रोल की कीमत 81 श्रीलंकाई रुपए बढ़ाकर 398 रुपए प्रति लीटर कर दी गई है।
◆ वहीं डीजल के दाम में 79 रुपए की बढ़ोतरी की गई है, जिसके बाद यह 382 रुपए प्रति लीटर पहुंच गया है।
इस बढ़ोतरी के बाद देश में महंगाई और आर्थिक दबाव बढ़ने की आशंका जताई जा रही है।
इसी बीच अनुरा कुमारा दिसानायके ने हालात को देखते हुए बड़ा कदम उठाया है। उन्होंने देश में ‘4 डे वर्किंग वीक’ लागू करने और कंपनियों को फिर से वर्क-फ्रॉम-होम (WFH) मॉडल अपनाने की सलाह दी है, ताकि ईंधन की खपत कम की जा सके।
विशेषज्ञों का मानना है कि यह फैसला आर्थिक संकट और ऊर्जा बचत के उद्देश्य से लिया गया है।