कुछ पुलिसकर्मियों की कार्यशैली पर सवाल, व्यवस्था पर उठे गंभीर प्रश्न

लखनऊ। पुलिस कमिश्नरेट के पूर्वी जोन में कुछ पुलिसकर्मियों की कार्यशैली को लेकर सवाल उठ रहे हैं। आरोप है कि कई मामलों में विवेचना समय से पूरी नहीं हो पा रही है और पीड़ितों को अपेक्षित संतुष्टि नहीं मिल रही।
स्थानीय स्तर पर यह भी चर्चा है कि कुछ कर्मियों से कानून-व्यवस्था संभालने में अपेक्षित दक्षता नहीं दिख रही, बावजूद इसके उन्हें महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी जा रही हैं।
हालांकि, पुलिस उपायुक्त पूर्वी शशांक सिंह के नेतृत्व में कई पुलिसकर्मी बेहतर कार्य कर जोन का मान बढ़ा रहे हैं, लेकिन कुछ मामलों की वजह से पूरी छवि प्रभावित हो रही है।
जरूरत इस बात की है कि ऐसे मामलों की निष्पक्ष समीक्षा हो और जहां सुधार की जरूरत है, वहां सख्त कदम उठाए जाएं, ताकि पीड़ितों को न्याय मिले और पुलिस की छवि मजबूत हो।
—