जौनपुर: संदिग्ध परिस्थितियों में युवक ने लगाई फांसी, गांव में शोक


जौनपुर। मड़ियाहूं कोतवाली क्षेत्र के रसुलहा गांव में गुरुवार सुबह एक युवक ने संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई और पूरे गांव में शोक की लहर फैल गई।
मृतक की पहचान 28 वर्षीय सौरभ उर्फ सोनू सेठ, पुत्र विजय कुमार सेठ के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि सौरभ ने नायलॉन की रस्सी के सहारे कमरे में लगे पंखे से लटककर आत्महत्या की। सुबह परिजनों ने जब उसे फंदे से झूलता देखा तो उनके होश उड़ गए।
परिजनों के अनुसार, सौरभ अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था और उसकी दो बहनें हैं। वह अविवाहित था तथा Varanasi के कठिरांव बाजार में चश्मे की दुकान चलाता था। बताया गया कि वह पिछले दो दिनों से अवसाद (डिप्रेशन) में था।
सूचना मिलते ही डायल 112 और नेवढ़िया थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई पूरी कर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।
नेवढ़िया थानाध्यक्ष राजाराम द्विवेदी ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। युवक के अवसाद में होने की बात सामने आई है, फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights