जौनपुर: पुलिस मुठभेड़ में हत्या के दो आरोपी घायल अवस्था में गिरफ्तार


जौनपुर। थाना जलालपुर, चंदवक, केराकत, जाफराबाद एवं एसओजी की संयुक्त पुलिस टीम के साथ हुई मुठभेड़ में हत्या के मामले से जुड़े दो अभियुक्तों को घायल अवस्था में गिरफ्तार कर लिया गया।
पुलिस के अनुसार, मुठभेड़ के दौरान दोनों अभियुक्तों के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया।
अभियुक्तों के कब्जे से एक तमंचा, कारतूस, एक मोटरसाइकिल तथा घटना में प्रयुक्त आलाकत्ल चाकू बरामद किया गया है।
पुलिस मामले में आगे की विधिक कार्रवाई कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights