सुल्तानपुर: अमेठी नगर पंचायत अध्यक्ष चंद्रमा देवी की बढ़ सकती हैं मुश्किलें


सुल्तानपुर। छल, कपट और धोखाधड़ी के मामले में घिरी अमेठी नगर पंचायत अध्यक्ष चंद्रमा देवी की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। न्यायालय द्वारा जारी गिरफ्तारी वारंट के बाद वह कोर्ट में पेश हुई थीं।
सूत्रों के मुताबिक, अदालत ने उनकी अंतरिम जमानत खारिज कर दी है, जिससे राजनीतिक और प्रशासनिक हलकों में हड़कंप मच गया है। जमानत खारिज होने के बाद अब उनके जेल जाने की संभावना जताई जा रही है।
बताया जा रहा है कि चंद्रमा देवी पर फर्जी प्रमाण पत्र जारी करने समेत कई गंभीर आरोप लगे हैं, जिनके तहत उन्हें मुकदमे में आरोपी बनाया गया है। यह मामला सुल्तानपुर न्यायालय में विचाराधीन है।
चंद्रमा देवी, अमेठी के जिला पंचायत अध्यक्ष एवं उद्योगपति Rajesh Masala की पत्नी हैं।
फिलहाल, मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है और सभी की निगाहें न्यायालय के अगले फैसले पर टिकी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Verified by MonsterInsights