वृद्धावस्था पेंशन के नियम में बदलाव, आधार कार्ड से आयु प्रमाण मान्य नहीं


जिला संवाददाता। राष्ट्रीय वृद्धावस्था पेंशन योजना के तहत अब आयु प्रमाण के लिए आधार कार्ड मान्य नहीं होगा। इस संबंध में जिला समाज कल्याण अधिकारी द्वारा नए निर्देश जारी किए गए हैं।
जारी निर्देशों के अनुसार, जिन आवेदकों ने अपने आवेदन पत्र में आयु प्रमाण के रूप में आधार कार्ड संलग्न किया है, उनके फॉर्म वापस किए जाएंगे।
अधिकारियों ने बताया कि योजना का लाभ लेने के लिए अब निर्धारित वैध दस्तावेजों के माध्यम से ही आयु प्रमाण प्रस्तुत करना अनिवार्य होगा। ऐसे में आवेदकों को नए नियमों के अनुसार पुनः आवेदन करना पड़ सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Verified by MonsterInsights