विश्व की सबसे ऊंची हनुमान प्रतिमा का लोकार्पण: नाथद्वारा में आस्था का नया शिखर स्थापित
o
नाथद्वारा। धार्मिक नगरी नाथद्वारा में आस्था और भक्ति का एक अद्भुत अध्याय जुड़ गया है। पावन राम नवमी के अवसर पर 26 मार्च 2026 को गिरिराज पर्वत पर 131 फीट ऊंची ‘श्री श्रीजी के हनुमानजी’ प्रतिमा का भव्य लोकार्पण किया गया।
यह प्रतिमा विश्व की सबसे ऊंची हनुमान प्रतिमा मानी जा रही है, जो लगभग 500 फीट ऊंचे दुर्गम पर्वत शिखर पर स्थापित है—जहां तक पहुंचने के लिए कोई मोटर मार्ग उपलब्ध नहीं है।
इस भव्य परियोजना की परिकल्पना गिरीशभाई रतिलाल शाह (CEO, SMB Corporation of India) द्वारा की गई, जिन्हें संतों के आशीर्वाद और गहरी भक्ति ने इस असाधारण कार्य को साकार करने की प्रेरणा दी।
इस पावन कार्य को
नरेश कुमावत (विख्यात मूर्तिकार)
शिरीष सनाढ्य (प्रोजेक्ट एग्जीक्यूशन हेड)
के सहयोग से पूर्ण किया गया।
यह प्रतिमा विशेष रूप से ‘विनम्र मुद्रा’ (हाथ जोड़े हुए) में विराजित है और श्रीनाथजी मंदिर की ओर मुख किए हुए है, जो भगवान के प्रति हनुमानजी की अटूट भक्ति और समर्पण का प्रतीक है।
पूरे प्रोजेक्ट को संतों के आशीर्वाद से पूर्ण किया गया, जिनमें
इंद्रदमनजी महाराज
विशाल बावासाहब
का विशेष योगदान रहा।
इस भव्य प्रतिमा का लोकार्पण पूज्य संतों एवं राकेशजी के कर-कमलों द्वारा संपन्न हुआ।
करीब 3 वर्षों में तैयार हुई इस प्रतिमा के निर्माण में आधुनिक इंजीनियरिंग का भी विशेष योगदान रहा है। इसमें लगभग 115 टन स्टील और 40 टन फाइबरग्लास का उपयोग किया गया है, जो इसे मजबूती और सुंदरता दोनों प्रदान करता है।
यह दिव्य प्रतिमा न केवल आस्था का केंद्र बनेगी, बल्कि आने वाली पीढ़ियों को भक्ति, साहस और निःस्वार्थ सेवा के आदर्शों से प्रेरित भी करेगी।
🙏 जय सियाराम | जय बजरंगबली 🙏