औरैया: शादी में रौब जमाने का प्लान पड़ा भारी, iPhone नाले में गिरा तो बारात छोड़ कूद पड़ा युवक
औरैया। जिले में एक बारात के दौरान अजीबोगरीब घटना सामने आई, जिसने लोगों को हैरान भी किया और हंसी का कारण भी बन गई।
जानकारी के मुताबिक, दूल्हे का फुफेरा भाई शादी में अपना रौब जमाने के लिए उसी दिन नया iPhone 17 खरीदकर बारात में पहुंचा था। बारात के दौरान वह फोन हाथ में लेकर डांस कर रहा था और लोगों के बीच अपना इंप्रेशन बनाने की कोशिश कर रहा था।
इसी बीच, जब बारात एक खुले नाले के पास से गुजर रही थी, तभी डांस करते समय उसका महंगा फोन हाथ से छूटकर सीधे नाले में जा गिरा।
फोन गिरते ही युवक बिना देर किए बारात छोड़कर सीधे नाले में कूद गया और घंटों तक फोन तलाशता रहा। इधर बारात में डीजे, आतिशबाजी और जश्न का माहौल चलता रहा, तो उधर युवक अपने फोन को ढूंढने में लगा रहा।
काफी देर तक खोजबीन के बावजूद फोन नहीं मिल सका, जिससे उसका पूरा ‘इम्प्रेशन प्लान’ पानी में बह गया।
यह घटना इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है और लोग इसे लेकर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।