हाईवे पर कोयले से लदी ट्रक पलटी, मची अफरातफरी


जौनपुर। बदलापुर तहसील क्षेत्र के अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग 731 (जौनपुर-सुल्तानपुर मार्ग) पर कलिंजरा मोड़ के पास गुरुवार को एक बड़ा हादसा हो गया। कोयले से लदी एक तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, ट्रक सुल्तानपुर की ओर जा रही थी। जैसे ही वाहन कलिंजरा मोड़ के पास पहुंचा, चालक नियंत्रण खो बैठा, जिससे ट्रक असंतुलित होकर पलट गई। ट्रक में भारी मात्रा में कोयला लदा हुआ था, जो सड़क किनारे फैल गया।
हादसे के बाद मौके पर अफरातफरी का माहौल बन गया और देखते ही देखते स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। गनीमत रही कि इस दुर्घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।
घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय प्रशासन और पुलिस मौके पर पहुंची। पलटी हुई ट्रक को हटाने और यातायात बहाल करने के लिए हाइड्रा क्रेन की सहायता ली गई। काफी मशक्कत के बाद ट्रक को सीधा करने और मार्ग को साफ करने का कार्य शुरू किया गया।
हादसे के चलते कुछ समय के लिए हाईवे पर यातायात बाधित रहा, जिसे बाद में नियंत्रित कर सामान्य किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Verified by MonsterInsights