बड़ी खबर: अयोध्या के राजघाट महायज्ञ में भीषण आग, 1251 हवन कुंड जलकर राख
अयोध्या। अयोध्या के राजघाट क्षेत्र में चल रहे भव्य महायज्ञ में अचानक भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि यहां 1251 हवन कुंड बनाए गए थे, जिनमें से अधिकांश आग की चपेट में आकर जलकर राख हो गए।
जानकारी के अनुसार, आज इस महायज्ञ का अंतिम दिन था और बड़ी संख्या में श्रद्धालु व आयोजक मौजूद थे। कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री और विधायक भी शामिल थे।
आग लगने की घटना से मौके पर अफरातफरी का माहौल बन गया। हालांकि राहत की बात यह रही कि अभी तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।
घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन और दमकल विभाग की टीमें मौके पर पहुंच गईं और आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया गया।
फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। प्रशासन द्वारा मामले की जांच की जा रही है।