लखनऊ से बड़ी खबर सामने आई है। सरकारी शिक्षक बनने की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए नए नियम जारी किए गए हैं।

उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग ने UPTET 2026 के लिए नई गाइडलाइन लागू की है, जिसमें वैवाहिक स्थिति से जुड़ा एक अहम नियम शामिल है।
👉 क्या है नया नियम?
ऐसे पुरुष अभ्यर्थी जिनकी एक से अधिक पत्नियां जीवित हैं, वे परीक्षा के लिए आवेदन नहीं कर सकेंगे।
वहीं, ऐसी महिला अभ्यर्थी जिन्होंने ऐसे पुरुष से विवाह किया है जिसकी पहले से पत्नी है, वे भी आवेदन के लिए अयोग्य मानी जाएंगी।
👉 क्या करें अभ्यर्थी?
आवेदन करने से पहले सभी नियमों और पात्रता शर्तों को ध्यान से पढ़ लें, ताकि बाद में आवेदन निरस्त न हो।
📌 इस नए नियम को लेकर अभ्यर्थियों के बीच काफी चर्चा हो रही है और इसे लेकर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Verified by MonsterInsights