नोएडा जिला अस्पताल में बड़ी लापरवाही, इंसानों की जगह मंगवा लीं जानवरों की 60 हजार सिरिंज


नोएडा। स्वास्थ्य विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े करने वाली एक गंभीर लापरवाही सामने आई है। नोएडा जिला अस्पताल में मरीजों के उपयोग के लिए सरकारी जेम पोर्टल से 60 हजार पशुओं में इस्तेमाल होने वाली सिरिंज मंगा ली गईं।
चौंकाने वाली बात यह है कि यह गलती करीब डेढ़ महीने तक पकड़ में नहीं आई। बाद में एक फार्मासिस्ट की सतर्कता और सूझबूझ से इस बड़ी चूक का खुलासा हुआ।
जानकारी के अनुसार, अस्पताल में सामान्य उपयोग के लिए सिरिंज की खरीद की गई थी, लेकिन सप्लाई में आई सामग्री इंसानों के बजाय जानवरों के लिए इस्तेमाल होने वाली निकली। इससे मरीजों की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।
फिलहाल मामले के सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है। संबंधित अधिकारियों की भूमिका की जांच की बात कही जा रही है और यह भी देखा जा रहा है कि आखिर इतनी बड़ी लापरवाही कैसे हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights