जल जीवन मिशन की समीक्षा बैठक में डीएम सख्त, धीमी प्रगति पर जताई नाराजगी

जिला मुख्यालय। दिनांक 01 अप्रैल 2026 को जिलाधिकारी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जल जीवन मिशन के अंतर्गत चल रहे कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में निर्माणाधीन ओवरहेड टैंक, पंप हाउस एवं सोलर परियोजनाओं की प्रगति की विस्तार से समीक्षा की गई।
समीक्षा के दौरान यह सामने आया कि पिछली बैठक की तुलना में अपेक्षित प्रगति नहीं हो सकी है। इस पर जिलाधिकारी ने कार्यदायी संस्थाओं पर कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी कार्य निर्धारित समयसीमा के भीतर उच्च गुणवत्ता के साथ पूर्ण किए जाएं, अन्यथा संबंधित के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
➡️ बैठक में उपस्थित ग्राम प्रधानों से भी योजनाओं के क्रियान्वयन पर फीडबैक लिया गया। जिलाधिकारी ने जमीनी स्तर पर आ रही समस्याओं के शीघ्र समाधान के निर्देश दिए।
➡️ उन्होंने सभी जूनियर इंजीनियर (JE) को निर्देशित किया कि प्रत्येक परियोजना स्थल पर टोल फ्री नंबर 1800 121 2164 अनिवार्य रूप से अंकित कराया जाए तथा इसका व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित किया जाए।
➡️ साथ ही निर्देश दिया गया कि सभी जेई एक माह में कम से कम 30 परियोजनाओं का निरीक्षण करें, ग्राम प्रधानों के साथ खुली बैठक आयोजित करें और एक पृष्ठीय रिपोर्ट प्रस्तुत करें।
➡️ जिलाधिकारी ने यह भी सुनिश्चित करने को कहा कि प्रत्येक जेई के पास ग्राम प्रधानों एवं ग्राम पंचायत अधिकारियों के संपर्क नंबर उपलब्ध रहें।