डीएम ने खुद हटवाया सड़क पर गिरा पेड़, जाम खुलवाकर कराया सुचारु आवागमन


जौनपुर। दिनांक 03 अप्रैल 2026 को जिलाधिकारी द्वारा तहसील मड़ियाहूं अंतर्गत ग्राम पुरेलाला में बसुही नदी पर निर्माणाधीन पुल का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के बाद गोपालापुर-बाबतपुर मार्ग से लौटते समय उन्होंने देखा कि आंधी के कारण एक बड़ा पेड़ सड़क के बीचों-बीच गिर गया है, जिससे आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया और जाम की स्थिति बन गई।
➡️ मामले का त्वरित संज्ञान लेते हुए जिलाधिकारी ने मौके पर ही सक्रियता दिखाते हुए अपने साथ मौजूद सुरक्षा कर्मियों, कर्मचारियों और स्थानीय लोगों के सहयोग से गिरे हुए पेड़ को हटवाया। इसके बाद मार्ग को पुनः चालू कराया गया, जिससे यातायात सुचारु हो सका।
➡️ इस दौरान उल्लेखनीय सहयोग देने वाले एक स्थानीय श्रमिक को जिलाधिकारी ने अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया और उनका उत्साहवर्धन किया।
➡️ जिलाधिकारी ने कहा कि किसी भी कठिन कार्य को जनसहभागिता और सामूहिक प्रयास से आसानी से पूरा किया जा सकता है। उन्होंने लोगों से अपील की कि आपदा या आपात स्थिति में प्रशासन का सहयोग करते हुए मानवता के भाव से कार्य करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights