वाराणसी: 20 हजार नकद व गहने लेकर बहू रातों-रात फरार, थाने में शिकायत

वाराणसी। बड़ागांव थाना क्षेत्र के फूलवरिया गांव से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक 22 वर्षीय विवाहिता महिला रात के समय घर से करीब 20 हजार रुपये नकद और गहने लेकर फरार हो गई।
पीड़ित परिवार के मुखिया ने इस संबंध में बड़ागांव थाने में लिखित प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। परिवार के अनुसार महिला अचानक रात में गायब हो गई, जिसके बाद घर में रखे नकदी और गहने भी नहीं मिले।
पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और महिला की तलाश की जा रही है।