बिजनौर में रोडवेज बस में ड्राइवर ने फांसी लगाई, 4 दिन पहले मिली थी नौकरी

Bijnor। जिले के नगीना क्षेत्र में एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां रोडवेज बस के अंदर एक ड्राइवर ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना का खुलासा बुधवार सुबह उस समय हुआ, जब बस कंडक्टर डिपो पहुंचा और बस के अंदर गया।
बताया जाता है कि कंडक्टर ने जैसे ही बस का दरवाजा खोला, अंदर ड्राइवर का शव गमछे के फंदे से लटका मिला। यह दृश्य देखकर वह घबरा गया और तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।
मृतक की पहचान 33 वर्षीय धर्मेंद्र के रूप में हुई है, जो Muzaffarnagar के निवासी थे। जानकारी के अनुसार, धर्मेंद्र को महज चार दिन पहले ही संविदा पर रोडवेज में ड्राइवर की नौकरी मिली थी।
परिजनों के मुताबिक, धर्मेंद्र की शादी करीब 15 वर्ष पहले हुई थी। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल सका है।
पुलिस मामले की जांच कर रही है और घटना के पीछे की वजह जानने का प्रयास किया जा रहा है।