तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम


Jaunpur। लाइन बाजार थाना क्षेत्र के पंचहटिया के पास मंगलवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार Azamgarh जनपद के बरदह थाना क्षेत्र के गोड़हरा गांव निवासी राहुल गौतम (21) पुत्र शिव प्रसाद गौतम किसी आवश्यक कार्य से जौनपुर आए थे। कार्य समाप्त करने के बाद वह देर रात बाइक से वापस घर लौट रहे थे।
बताया जाता है कि जैसे ही राहुल जौनपुर-आजमगढ़ हाईवे पर पंचहटिया के पास पहुंचे, तभी विपरीत दिशा से आ रही तेज रफ्तार कार ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसा रात करीब साढ़े 11 बजे हुआ।
टक्कर इतनी भीषण थी कि राहुल के सिर में गंभीर चोट आई और उनकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद आसपास के लोग मौके पर जुट गए और पुलिस को सूचना दी।
सूचना पर चौकियां चौकी प्रभारी राम प्रकाश यादव पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
वहीं हादसे के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है और मामले की जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Verified by MonsterInsights