लेबनान में इजरायली बमबारी से तबाही, 87 की मौत, 722 घायल

बेरूत।
लेबनान में इजरायली बमबारी के बाद हालात बेहद गंभीर हो गए हैं। अब तक 87 लोगों की मौत और 722 लोगों के घायल होने की खबर सामने आई है।
स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, कई लोग अब भी मलबे में फंसे होने की आशंका है। राहत और बचाव टीमें लगातार मलबा हटाकर लोगों को सुरक्षित निकालने में जुटी हुई हैं।
अस्पतालों में घायलों की बढ़ती संख्या को देखते हुए स्वास्थ्य मंत्रालय ने इमरजेंसी प्लान लागू कर दिया है। मेडिकल स्टाफ और संसाधनों को अलर्ट मोड पर रखा गया है।
इस घटना के बाद क्षेत्र में तनाव और भी बढ़ गया है तथा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चिंता जताई जा रही है।