BREAKING NEWS CEC से भिड़े IAS अनुराग यादव, वेस्ट बंगाल से ऑब्जर्वर पद से हटाए गए


नई दिल्ली/कोलकाता। चुनाव ड्यूटी के दौरान बड़ा विवाद सामने आया है। उत्तर प्रदेश कैडर के वरिष्ठ IAS अधिकारी अनुराग यादव को पश्चिम बंगाल से चुनाव पर्यवेक्षक (Observer) पद से हटा दिया गया है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कोलकाता में हुई एक हाई-लेवल मीटिंग के दौरान उनकी मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार से तीखी बहस हो गई। बताया जा रहा है कि बैठक के दौरान CEC ने नाराज़गी जताते हुए अनुराग यादव से “घर जाओ” तक कह दिया।
सूत्रों के अनुसार, CEC द्वारा पूछे गए सवालों का संतोषजनक जवाब न दे पाने पर माहौल तनावपूर्ण हो गया। इसी दौरान अनुराग यादव ने कथित तौर पर कहा— “आप ऐसे बात नहीं कर सकते… मैंने इस सेवा में 25 साल दिए हैं…”
इस टकराव के तुरंत बाद चुनाव आयोग ने सख्त कदम उठाते हुए उन्हें ऑब्जर्वर पद से हटा दिया। हालांकि आयोग के सूत्रों का कहना है कि यह कार्रवाई केवल बहस की वजह से नहीं, बल्कि “प्रोफेशनल इनकम्पिटेंस” के आधार पर की गई है।
इस पूरे घटनाक्रम को नौकरशाही के भीतर एक बड़े विवाद के रूप में देखा जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights