वाराणसी में बड़ी कार्रवाई: 12 पुलिसकर्मी निलंबित, कई और पर गाज गिरने के संकेत


वाराणसी, उत्तर प्रदेश:
कमिश्नरेट वाराणसी के वरूणा जोन में पुलिस विभाग में बड़ी कार्रवाई सामने आई है। मोहित अग्रवाल (पुलिस आयुक्त) द्वारा खराब कार्य-प्रदर्शन पर कड़ा रुख अपनाते हुए 12 निरीक्षक एवं उप-निरीक्षकों को निलंबित कर दिया गया है।
बताया जा रहा है कि पुलिस आयुक्त ने थाना कैण्ट, शिवपुर और लालपुर-पाण्डेयपुर थानों का अर्दली रूम किया, जिसमें कई पुलिसकर्मियों का प्रदर्शन अत्यंत खराब पाया गया। इसके बाद तत्काल प्रभाव से निलंबन की कार्रवाई करते हुए विभागीय जांच के आदेश दे दिए गए।
🔴 निलंबित पुलिसकर्मियों की सूची:
थाना कैण्ट
निरीक्षक संतोष पासवान
उ0नि0 आशीष श्रीवास्तव
उ0नि0 भैरव श्रीवास्तव
उ0नि0 मुन्ना यादव
उ0नि0 जमुना प्रसाद तिवारी
उ0नि0 प्रवेश कुन्तल
थाना शिवपुर
उ0नि0 अशोक कुमार सिंह
उ0नि0 कोमल यादव
उ0नि0 आशीष कुमार सिंह
थाना लालपुर-पाण्डेयपुर
उ0नि0 प्रमोद कुमार गुप्ता
उ0नि0 कोमल कुमार गुप्ता
उ0नि0 विजेन्द्र सिंह
⚠️ आगे भी हो सकती है कार्रवाई
सूत्रों के अनुसार, यह कार्रवाई यहीं नहीं रुकने वाली है। आने वाले दिनों में और भी पुलिसकर्मियों पर गाज गिर सकती है, जिससे विभाग में हड़कंप मचा हुआ है।
👉 पुलिस आयुक्त ने स्पष्ट संदेश दिया है कि लापरवाही और खराब कार्यशैली किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Verified by MonsterInsights