बड़ी खबर: बंगाल में लाखों लोग नहीं डाल सकेंगे वोट, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल से जुड़ी मतदाता सूची मामले में Supreme Court of India ने बड़ा फैसला सुनाते हुए लाखों लोगों को राहत देने से फिलहाल इनकार कर दिया है।
जानकारी के अनुसार, अदालत में दायर याचिका में मांग की गई थी कि प्रभावित लोगों को अंतरिम राहत देते हुए वोट डालने का अधिकार दिया जाए, लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने इस पर अंतरिम आदेश देने से मना कर दिया।
इस फैसले के बाद पश्चिम बंगाल में मतदाता सूची से जुड़े हजारों–लाखों लोगों के मतदान अधिकार पर असर पड़ने की आशंका जताई जा रही है।
मामले को लेकर राजनीतिक हलकों में बहस तेज हो गई है और आगे की सुनवाई पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं।