रोहिणी की झुग्गियों में भीषण आग, एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत

📍 दो साल की मासूम समेत पति-पत्नी जिंदा जले
राजधानी Delhi के रोहिणी इलाके में बुधवार तड़के दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है।
झुग्गी बस्ती में लगी भीषण आग में एक ही परिवार के तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। मृतकों में पति-पत्नी और उनकी दो साल की मासूम बच्ची शामिल हैं।
बताया जा रहा है कि आग इतनी तेजी से फैली कि परिवार को संभलने का मौका तक नहीं मिला। आसपास के लोगों ने आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी।
घटना की सूचना मिलते ही Delhi Fire Service और Delhi Police मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया।
👉 प्रारंभिक जांच में शॉर्ट सर्किट को आग लगने की वजह माना जा रहा है, हालांकि पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
⚠️ यह घटना एक बार फिर झुग्गी बस्तियों में सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करती है।
📢 हर बड़ी खबर के लिए जुड़े रहें — Kfdnews.com