नदेसर शूटआउट केस में बड़ा फैसला, सभी आरोपी बरी

वाराणसी:
सपा के बागी विधायक अभय सिंह और विनीत सिंह को बड़ी राहत,
एमपी-एमएलए कोर्ट ने सभी आरोपियों को दोषमुक्त किया,
24 साल पहले धनंजय सिंह के काफिले पर हुआ था हमला,
पर्याप्त साक्ष्य और सबूतों के अभाव में कोर्ट ने सभी आरोपियों को बरी किया।
इस फैसले के साथ बहुचर्चित नदेसर (टकसाल सिनेमा) शूटआउट केस में लंबी कानूनी प्रक्रिया का पटाक्षेप हो गया है।