अंबेडकर जयंती पर जौनपुर में भव्य शोभायात्रा, जनसैलाब उमड़ा

📍 जौनपुर। भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर शहर के मियांपुर मोहल्ले से भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें भारी संख्या में लोगों की भागीदारी देखने को मिली। कार्यक्रम में उत्साह और श्रद्धा का माहौल बना रहा।
शोभायात्रा का शुभारंभ राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के पूर्व अध्यक्ष राकेश कुमार श्रीवास्तव और डॉ. लालबहादुर सिद्धार्थ ने फीता काटकर किया। इसके बाद जुलूस जयकारों और पारंपरिक उत्साह के साथ विभिन्न मार्गों से होते हुए आगे बढ़ा।
यात्रा में बाबा साहब के जीवन, संघर्ष और उनके विचारों को दर्शाती आकर्षक झांकियां विशेष आकर्षण का केंद्र रहीं। जगह-जगह लोगों ने पुष्पवर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत किया, जिससे पूरा माहौल उत्सवमय हो गया।
इस दौरान लोगों ने डॉ. भीमराव अंबेडकर के बताए मार्ग पर चलने और उनके सिद्धांतों को अपनाने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम में जौनपुर सांसद बाबू सिंह कुशवाहा के प्रतिनिधि मनोज मौर्या सहित मियांपुर आंबेडकर समिति के पदाधिकारी व सदस्य बड़ी संख्या में मौजूद रहे। आयोजन समिति की सक्रियता और जनसहभागिता से कार्यक्रम सफल और यादगार बन गया।