प्रयागराज | माफिया नेटवर्क पर सख्ती माफिया के गैंग चार्ट से हटेगा अतीक-अशरफ का नाम, सक्रिय गुर्गों पर कसेगा शिकंजा
प्रयागराज: Atiq Ahmed और उनके भाई Ashraf Ahmed की मौत को तीन साल पूरे हो चुके हैं, लेकिन उनके गैंग से जुड़े कई गुर्गे अब भी सक्रिय बताए जा रहे हैं।
सूत्रों के अनुसार, ये गुर्गे न सिर्फ आपराधिक घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं, बल्कि जमीनों पर अवैध कब्जा कर बिक्री जैसे कामों में भी लिप्त हैं। इस स्थिति को देखते हुए पुलिस ने अब बड़ा कदम उठाने की तैयारी की है।
पुलिस माफिया अतीक के गैंग इंटर स्टेट (IS)-227 के गैंग चार्ट को दोबारा अपडेट करने जा रही है। इस अपडेट में अतीक और अशरफ समेत मृत हो चुके सदस्यों के नाम हटाए जाएंगे, जबकि वर्तमान में सक्रिय गुर्गों के नाम जोड़े जाएंगे।
इसके बाद चिन्हित किए गए सभी आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करते हुए शिकंजा कसा जाएगा। इस दिशा में पुलिस की कार्रवाई तेज कर दी गई है।
👉 Kfdnews.com | प्रयागराज क्राइम रिपोर्ट