KFD NEWS | बड़ी खबर 📍 प्रयागराज

प्रयागराज के यमुनानगर जोन के करछना क्षेत्र में बुधवार शाम एक दर्दनाक रेल हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई। यह हादसा करछना-भीरपुर रेल खंड पर हुआ, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया।
बताया जा रहा है कि ट्रेन संख्या 12312 डाउन के गार्ड और लोको पायलट ने शाम करीब 6:15 बजे किलोमीटर संख्या 801/24-22 पर ट्रैक पर एक शव पड़े होने की सूचना दी। सूचना मिलते ही ट्रेन को तत्काल रोका गया और रेलवे अधिकारियों को अवगत कराया गया।
इसी दौरान पुरुषोत्तम एक्सप्रेस (12801 अप) उसी ट्रैक से गुजर रही थी, तभी चार अन्य लोग उसकी चपेट में आ गए, जिससे उनकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही जीआरपी और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और सभी शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। फिलहाल हादसे के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल सका है और रेलवे प्रशासन पूरे मामले की जांच में जुटा हुआ है।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, सभी मृतक फिरोजाबाद जिले के थाना खैरगढ़ क्षेत्र के निवासी थे और कोलकाता जा रहे थे। मृतकों की पहचान गिरिराज, आकाश, अजय और मुन्ना पासी के रूप में हुई है।
इस हादसे पर योगी आदित्यनाथ ने गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना जताते हुए अधिकारियों को तत्काल राहत एवं बचाव कार्य तेज करने के निर्देश दिए हैं।
🎙️ KFD NEWS अपील:
रेलवे ट्रैक पार करते समय विशेष सावधानी बरतें। छोटी सी लापरवाही भी जानलेवा साबित हो सकती है।
🙏 ईश्वर दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करे