EVM शिकायतों पर एक्शन में चुनाव आयोग, क्या पश्चिम बंगाल में दोबारा होंगे चुनाव?

पश्चिम बंगाल। राज्य में दूसरे चरण के मतदान के दौरान ईवीएम में गड़बड़ी को लेकर उठे सवालों के बीच चुनाव आयोग ने सख्त रुख अपनाया है। डायमंड हार्बर समेत कई मतदान केंद्रों से कुल 77 शिकायतें दर्ज होने के बाद आयोग ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
मतदान के दौरान कई स्थानों पर ईवीएम की सुरक्षा और पारदर्शिता को लेकर मतदाताओं और राजनीतिक दलों ने आपत्ति जताई। इसके बाद चुनाव आयोग ने संबंधित अधिकारियों से रिपोर्ट तलब कर जांच प्रक्रिया तेज कर दी है।
फिलहाल, दोबारा चुनाव को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है, लेकिन जांच रिपोर्ट के आधार पर आयोग आगे का निर्णय ले सकता है।