सोनभद्र में सड़क हादसा, दो युवकों की मौत

सोनभद्र, बुधवार। पिपरी थाना क्षेत्र में वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग पर भोर में हुए सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मृत्यु हो गई। अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी।
पुलिस के अनुसार, मृतकों की पहचान हाथीनाला थाना क्षेत्र के साउडीह गांव निवासी अकलवंत और अजय कुमार के रूप में हुई है। दोनों एक विवाह समारोह से लौट रहे थे।
हादसे में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। शवों को पोस्टमार्टम के लिए हिण्डाल्को अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है। पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश कर रही है।