स्मार्ट मीटर पर बयान को लेकर सियासत तेज, ए.के. शर्मा का अखिलेश पर पलटवार
lo
उत्तर प्रदेश। स्मार्ट मीटर को लेकर जारी राजनीतिक बयानबाजी के बीच ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर तीखा पलटवार किया है।
मंत्री ए.के. शर्मा ने कहा कि प्रदेश में “भ्रष्टाचार रूपी बबूल का अब सफाया किया जा रहा है।” उन्होंने आरोप लगाया कि सपा शासनकाल में बिजली के बढ़े हुए बिलों से गरीब जनता परेशान थी।
स्मार्ट मीटर को लेकर लगाए जा रहे आरोपों पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव इस मुद्दे पर “झूठ फैला रहे हैं” और लोगों को गुमराह करने की कोशिश कर रहे हैं।
उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार पारदर्शिता के साथ काम कर रही है और स्मार्ट मीटर व्यवस्था से उपभोक्ताओं को सही और सटीक बिलिंग का लाभ मिलेगा।