उत्तर प्रदेश के पूर्व डीजीपी श्री आनंद लाल बैनर्जी का देर रात निधन हो गया है।

1979 बैच के आईपीएस अधिकारी रहे श्री बैनर्जी अपने कार्यकाल के दौरान एक कुशल, अनुशासित और मृदुभाषी अधिकारी के रूप में जाने जाते थे। पुलिस सेवा में रहते हुए उन्होंने कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाईं और अपनी ओजस्वी कार्यशैली से विशिष्ट पहचान बनाई।
उनके निधन की खबर से प्रशासनिक एवं पुलिस महकमे में शोक की लहर दौड़ गई है। विभिन्न वरिष्ठ अधिकारियों एवं सहयोगियों द्वारा उन्हें श्रद्धांजलि दी जा रही है।
ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करे।