बिहार में शादी समारोह में हंगामा, खाने में ‘जमालघोटा’ मिलाने का आरोप


पटना। बिहार के एक शादी समारोह में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब बारातियों की तबीयत अचानक बिगड़ने लगी। सोशल मीडिया पर वायरल हो रही चर्चाओं के मुताबिक, दुल्हन पक्ष ने 100 बारातियों के इंतजाम किए थे, लेकिन दूल्हा पक्ष लगभग 200 लोगों के साथ बारात लेकर पहुंच गया।
बताया जा रहा है कि अतिरिक्त बारातियों के पहुंचने से नाराज लड़की के पिता ने कथित तौर पर खाने में ‘जमालघोटा’ मिला दिया, जिसके बाद भोजन करने वाले लोगों को तेज दस्त और पेट खराब होने की शिकायत होने लगी।
घटना के बाद शादी समारोह में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। कई बाराती खेतों और खुले स्थानों की ओर भागते दिखाई दिए। सोशल मीडिया पर इस घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं।
हालांकि, इस मामले की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है और न ही पुलिस या प्रशासन की ओर से कोई स्पष्ट बयान सामने आया है। स्थानीय स्तर पर मामले की जानकारी जुटाई जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights