मस्जिद में संदिग्ध हालात में मुतवल्ली की लाश मिलने से सनसनी

Chilkana Road स्थित मदीना मस्जिद में मुतवल्ली नौशाद उर्फ मंत्री का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया।
बताया जा रहा है कि नौशाद सुबह से लापता थे। बाद में उनकी लाश मस्जिद परिसर में मिलने की सूचना पर बड़ी संख्या में लोग मौके पर जुट गए।
सूत्रों के अनुसार मृतक के शरीर पर चोट के निशान मिले हैं। आशंका जताई जा रही है कि उन पर लकड़ी की बल्ली से हमला किया गया। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।