प्रधानमंत्री पर टिप्पणी को लेकर भाजपा महिला मोर्चा का प्रदर्शन


जौनपुर। समाजवादी पार्टी के सांसद Ajendra Singh Lodhi द्वारा प्रधानमंत्री Narendra Modi के खिलाफ कथित अमर्यादित टिप्पणी किए जाने के विरोध में भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा ने गुरुवार को जोरदार प्रदर्शन किया।
भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष Ragini Singh के नेतृत्व में बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ता कलेक्ट्रेट परिसर पहुंचीं और धरना-प्रदर्शन करते हुए सपा सांसद के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शन के दौरान सांसद के इस्तीफे की मांग भी उठाई गई।
धरने को संबोधित करते हुए रागिनी सिंह ने कहा कि सार्वजनिक मंच से देश के प्रधानमंत्री के खिलाफ निम्नस्तरीय भाषा का प्रयोग बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी केवल भाजपा के नेता नहीं, बल्कि देश के 140 करोड़ नागरिकों के प्रतिनिधि हैं और उनके खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी लोकतांत्रिक मर्यादाओं पर सीधा आघात है।
भाजपा जिला मंत्री Anshu Kushwaha ने कहा कि सांसद अजेंद्र सिंह लोधी को अपने बयान के लिए बिना शर्त माफी मांगनी चाहिए। उन्होंने संसद की गरिमा भंग करने के मामले में सांसद के खिलाफ कार्रवाई की मांग भी की।
क्षेत्रीय मंत्री महिला मोर्चा Archana Shukla ने भी टिप्पणी को अशोभनीय बताते हुए सपा नेतृत्व से जवाब मांगा।
प्रदर्शन में विमला श्रीवास्तव, किरन मिश्रा, प्रीति गुप्ता, राखी सिंह, वंदना सिंह, मिलन श्रीवास्तव, निशी सोनकर, सुशीला सिंह, पूनम प्रजापति, पूजा सिंह, शांति मौर्य, मीता यादव, आशा सुमन समेत बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ता मौजूद रहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights