यूपी पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा 8 से 10 जून तक, 32,679 पदों के लिए होगी लिखित परीक्षा


Uttar Pradesh Police Recruitment and Promotion Board की ओर से सिपाही भर्ती परीक्षा की तारीखों का ऐलान कर दिया गया है। प्रदेश में सिपाही भर्ती की लिखित परीक्षा 8 जून से 10 जून तक आयोजित की जाएगी।
इस भर्ती अभियान के तहत कुल 32 हजार 679 पदों पर भर्ती की जाएगी। परीक्षा में शामिल होने के लिए 28 लाख से अधिक अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है, जिसके चलते प्रदेशभर में बड़े स्तर पर परीक्षा केंद्र बनाए जा रहे हैं।
भर्ती बोर्ड के अनुसार परीक्षा को निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से कराने के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए जाएंगे। परीक्षा केंद्रों पर निगरानी के लिए सीसीटीवी कैमरे, बायोमेट्रिक सत्यापन और विशेष निगरानी टीमों की तैनाती की जाएगी।
अभ्यर्थियों के एडमिट कार्ड परीक्षा से कुछ दिन पहले भर्ती बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किए जाएंगे। उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे समय-समय पर आधिकारिक अपडेट देखते रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights