महाराष्ट्र के पुलगांव आर्मी बेस पर फायरिंग के दौरान सूबेदार मेजर की मौत

Pulgaon Army Base में फायरिंग प्रैक्टिस के दौरान एक दर्दनाक घटना सामने आई है। जानकारी के अनुसार, अभ्यास के दौरान मेजर मनन तिवारी द्वारा की गई फायरिंग में सूबेदार मेजर ओम बहादुर गंभीर रूप से घायल हो गए।
बताया जा रहा है कि उनके शरीर पर 15 से अधिक गोलियों के निशान मिले हैं। घटना के बाद उन्हें बचाने की कोशिश की गई, लेकिन उनकी मौत हो गई।
मामले के बाद सेना ने मेजर मनन तिवारी को हिरासत में ले लिया है और घटना की जांच शुरू कर दी गई है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि मामला दुर्घटनावश फायरिंग का है या किसी अन्य कारण से घटना हुई।
सेना के स्तर पर पूरे घटनाक्रम की विस्तृत जांच की जा रही है।