मुंबई पुलिस ने आयोजित किया महिला एवं वरिष्ठ नागरिक शिकायत निवारण दिवस

Mumbai Police की ओर से 16 मई 2026 को सभी पुलिस थानों में महिला एवं वरिष्ठ नागरिकों के लिए शिकायत निवारण दिवस आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम मुंबई पुलिस आयुक्त Deven Bharti के निर्देश पर तथा पुलिस सह आयुक्त (कानून एवं सुव्यवस्था) की निगरानी में संपन्न हुआ।
कार्यक्रम के दौरान विभिन्न प्रादेशिक विभागों के अपर पुलिस आयुक्त और पुलिस उपायुक्तों ने पुलिस थानों का दौरा कर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। वहीं विभागीय सहायक पुलिस आयुक्त और वरिष्ठ पुलिस निरीक्षकों ने शिकायतकर्ताओं की समस्याएं सुनकर शिकायत पत्रों और दर्ज मामलों पर कार्रवाई करते हुए उनका निस्तारण किया।
मुंबई पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि महिलाओं के खिलाफ किसी भी प्रकार की घटना होने पर तुरंत हेल्पलाइन नंबर 1090 या आपातकालीन नंबर 100/112 पर संपर्क करें।
#MumbaiPolice4All