खरगोन में हादसा: लोहे के गेट में फंसने से किशोर गंभीर घायल, सर्जरी कर निकाला गया सरिया

9
Khargone में एक दर्दनाक हादसे में 17 वर्षीय किशोर गंभीर रूप से घायल हो गया। बताया जा रहा है कि युवक अपने दोस्तों के साथ खेल रहा था, तभी अचानक संतुलन बिगड़ने से वह लोहे के गेट पर मुंह के बल गिर पड़ा।
हादसे में गेट का लोहे का हिस्सा उसके मुंह में घुस गया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों और परिजनों ने तत्काल उसे अस्पताल पहुंचाया।
प्राथमिक उपचार के दौरान लोहे के हिस्से को काटकर अलग किया गया, जिसके बाद किशोर को बेहतर इलाज के लिए Indore रेफर किया गया। वहां डॉक्टरों ने सर्जरी कर युवक के मुंह से लोहे का हिस्सा सुरक्षित बाहर निकाला।
फिलहाल किशोर का उपचार जारी है और उसकी हालत पर डॉक्टरों की निगरानी बनी हुई है। चिकित्सकों के अनुसार समय पर इलाज मिलने से बड़ा खतरा टल गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights