केराकत में दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर, युवक की मौत; कई घायल

Kerakat क्षेत्र के नई बाजार में सोमवार दोपहर दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में एक युवक की मौके पर मौत हो गई, जबकि कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
मृतक की पहचान गाजीपुर के चांदपुर निवासी सूरज के रूप में हुई है। वह अपने पिता गजराज के साथ जौनपुर से घर लौट रहे थे। हादसे में गजराज भी गंभीर रूप से घायल हो गए।
दुर्घटना में पंकज, ईसू कुमार समेत अन्य लोग भी घायल हुए हैं। दूसरी बाइक पर गोविंद कुमार, अमित और चालक अविनाश उर्फ मेटी सवार थे। गंभीर घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया है, जहां उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है।
सूचना पर क्षेत्राधिकारी अजीत कुमार चौहान मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी गई