गाजियाबाद में रेप के आरोपी की रिहाई पर स्वागत जुलूस, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

Ghaziabad में एलएलबी छात्रा से दुष्कर्म के आरोपी बताए जा रहे हिंदू युवा वाहिनी नेता सुशील प्रजापति की जेल से रिहाई के बाद समर्थकों द्वारा स्वागत किए जाने का मामला चर्चा में है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में समर्थक आरोपी को कंधे पर बैठाकर फूलमालाएं पहनाते और जुलूस निकालते दिखाई दे रहे हैं।
आरोप है कि युवक छात्रा को कोर्ट प्रैक्टिस के लिए एक वकील से मिलाने के बहाने फ्लैट पर ले गया था, जहां उसके साथ दुष्कर्म किया गया। मामले को लेकर सोशल मीडिया पर लोगों की तीखी प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं।