‘सूर्यास्त्र’ रॉकेट सिस्टम का सफल परीक्षण, भारत की सैन्य क्षमता को मजबूती


भारत ने स्वदेशी रक्षा तकनीक के क्षेत्र में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल करते हुए लंबी दूरी के रॉकेट सिस्टम ‘सूर्यास्त्र’ का सफल परीक्षण किया है। परीक्षण Chandipur Test Range में किया गया।
जानकारी के अनुसार, यह स्वदेशी रॉकेट सिस्टम भारतीय निजी कंपनी Nibe Limited द्वारा विकसित किया गया है। दावा किया जा रहा है कि ‘सूर्यास्त्र’ लगभग 300 किलोमीटर दूर स्थित लक्ष्य को बेहद सटीकता के साथ निशाना बनाने में सक्षम है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस प्रणाली की सटीकता करीब 2 मीटर तक बताई जा रही है, जो इसे आधुनिक लंबी दूरी की मारक क्षमता वाले हथियारों की श्रेणी में महत्वपूर्ण बनाती है। रक्षा विशेषज्ञों का मानना है कि इस तरह के स्वदेशी हथियार भारत की सैन्य ताकत और आत्मनिर्भर रक्षा क्षमता को नई मजबूती देंगे।
भारत लगातार स्वदेशी रक्षा उत्पादन और आधुनिक सैन्य तकनीकों पर जोर दे रहा है, ताकि भविष्य की सुरक्षा चुनौतियों का प्रभावी तरीके से सामना किया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights