सेवा, संस्कार और राष्ट्रभावना का संगम: जौनपुर में “किशोरी विकास प्रशिक्षण वर्ग” का शुभारंभ


राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के आनुषांगिक संगठन सेवा भारती समिति काशी प्रान्त द्वारा आयोजित तथा सेवा भारती जिला जौनपुर एवं जौनपुर विभाग के संयोजन में “किशोरी विकास प्रशिक्षण वर्ग” का भव्य शुभारंभ मां दुर्गा विद्यालय, सिद्धिकपुर में वैदिक मंत्रोच्चार, भूमि पूजन एवं हवन-पूजन के साथ श्रद्धा, उत्साह और गरिमामय वातावरण में सम्पन्न हुआ।
यह विशेष प्रशिक्षण वर्ग बालिकाओं एवं किशोरियों के सर्वांगीण विकास, संस्कार संवर्धन, स्वावलंबन, आत्मविकास, सामाजिक जागरूकता और राष्ट्रभावना को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से आयोजित किया गया है, जो 29 मई 2026 तक चलेगा।
कार्यक्रम के शुभारंभ अवसर पर यज्ञ-हवन के माध्यम से प्रशिक्षण वर्ग के सफल, अनुशासित एवं संस्कारमय संचालन की मंगलकामना की गई। सम्पूर्ण वातावरण राष्ट्रभक्ति, सेवा और भारतीय संस्कृति की दिव्यता से ओतप्रोत दिखाई दिया।
इस अवसर पर माननीय जिला संघचालक डॉ. सुभाष सिंह, विभाग अध्यक्ष डॉ. तेज सिंह, जिला अध्यक्ष अनिल गुप्ता, जिला महामंत्री देवेश गुप्ता, संरक्षक डॉ. विनोद कनौजिया, नारायण चौरसिया, राजीव सिंह (जिला सेवा प्रमुख), रोहित मिश्र (विभाग महामंत्री), अमित भारत, अरविंद गुप्ता, प्रचार प्रमुख सुधीर सिंह, संतोष कुमार, सिद्धार्थ सिंह, ओम प्रकाश मौर्य, दीपक सिंह, रजनीश, ओमित साहू, गौरव सिंह, संदीप विश्वकर्मा एवं हर्ष चौरसिया सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
प्रशिक्षण वर्ग के संचालन में मातृशक्ति की महत्वपूर्ण भूमिका रही। क्षेत्र संयोजिका शारदा जी के निर्देशन में वर्गाधिकारी वंदना सरकार, वर्ग कार्यवाहिका नीतू सिंह, प्रांतीय मंत्री डॉ. संध्या सिंह, निशा सिंह, डॉ. अंजू कनौजिया, आंतरिक व्यवस्था प्रमुख किरण सिंह, महिला प्रमुख स्वप्निल सिंह, सुचिता सिंह, सुषमा श्रीवास्तव, मीना यादव, डॉ. रश्मि मौर्य, सुनीता यादव, विभाग मंत्री कुसुम जी, डॉ. माधुरी सिंह, चमेली बहन जी एवं विमला सिंह सहित अनेक मातृशक्तियों ने प्रशिक्षण वर्ग को सफल बनाने में सक्रिय सहभागिता निभाई।
प्रशिक्षण वर्ग में सैकड़ों किशोरियों एवं मातृशक्तियों की प्रेरणादायी उपस्थिति ने कार्यक्रम को विशेष ऊर्जा और आध्यात्मिक गरिमा प्रदान की।
इस अवसर पर जिला संघचालक डॉ. सुभाष सिंह ने कहा कि सेवा भारती जिला जौनपुर निरंतर समाज सेवा, संस्कार निर्माण और राष्ट्रहित के कार्यों में अग्रणी भूमिका निभा रही है तथा समाज के प्रत्येक वर्ग तक सकारात्मक ऊर्जा पहुंचाने का कार्य कर रही है। वक्ताओं ने विश्वास व्यक्त किया कि इस प्रशिक्षण वर्ग से किशोरियों में आत्मनिर्भरता, अनुशासन और राष्ट्रबोध की भावना और अधिक मजबूत होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights