जौनपुर: ग्राम रामदेवपुर चंदवक में खनन माफियाओं का दबदबा, प्रशासन मौन

जौनपुर। जिले के चंदवक थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम रामदेवपुर में अवैध खनन का खेल धड़ल्ले से जारी है। ग्रामीणों का आरोप है कि खनन माफिया जेसीबी मशीन और दर्जनों ट्रैक्टर-ट्रॉलियों के जरिए बड़े पैमाने पर मिट्टी खनन कर रहे हैं, लेकिन प्रशासन इस पर कोई कार्रवाई नहीं कर रहा है।
स्थानीय लोगों के अनुसार दिन-रात चल रहे इस अवैध खनन से पर्यावरण को नुकसान पहुंच रहा है, वहीं ग्रामीण मार्ग भी क्षतिग्रस्त हो रहे हैं। तस्वीरों में साफ देखा जा सकता है कि भारी मशीनों और ट्रैक्टरों के जरिए बड़े क्षेत्र में खुदाई की जा रही है।
ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि खनन माफियाओं के हौसले इतने बुलंद हैं कि प्रशासनिक कार्रवाई का उन्हें कोई भय नहीं है। लोगों ने मामले की निष्पक्ष जांच कर अवैध खनन पर रोक लगाने की मांग की है।