दुनिया के कई देशों पर भारी भारतीय महिलाओं का ‘गोल्ड पावर’! 24 हजार टन सोना घरों में मौजूद


नई दिल्ली। भारत में सोने के प्रति लोगों का लगाव किसी से छिपा नहीं है, लेकिन एक नई रिपोर्ट ने दुनिया को चौंका दिया है। रिपोर्ट के मुताबिक भारतीय महिलाओं के पास मौजूद स्वर्णाभूषणों की मात्रा दुनिया के कई बड़े देशों के गोल्ड रिजर्व से भी ज्यादा है।
आंकड़ों के अनुसार भारतीय महिलाओं के पास करीब 24 हजार टन सोना मौजूद है। यह मात्रा अमेरिका, जर्मनी, इटली, फ्रांस और रूस जैसे दुनिया के टॉप-5 स्वर्ण भंडार वाले देशों के कुल गोल्ड रिजर्व से भी अधिक बताई जा रही है।
रिपोर्ट के मुताबिक:
United States के पास करीब 8133 टन
Germany के पास 3355 टन
Italy के पास 2452 टन
France के पास 2437 टन
Russia के पास 2336 टन सोने का भंडार है।
इन पांचों देशों का कुल स्वर्ण भंडार करीब 18,713 टन बैठता है, जो भारतीय महिलाओं के पास मौजूद सोने से कम है।
वहीं India करीब 800 टन आधिकारिक गोल्ड रिजर्व के साथ दुनिया में 9वें स्थान पर है, जबकि China 2191 टन के साथ छठे स्थान पर बताया गया है।
भारत में सोना सिर्फ निवेश नहीं, बल्कि परंपरा, सुरक्षा और सामाजिक प्रतिष्ठा का प्रतीक माना जाता है। शादी-ब्याह और त्योहारों में सोने की खरीदारी का खास महत्व रहता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights