फालता सीट पर BJP की जीत के बाद ममता बनर्जी का बड़ा हमला, EVM और धांधली के लगाए आरोप


कोलकाता। पश्चिम बंगाल की फालता विधानसभा सीट पर भाजपा की बड़ी जीत के बाद Mamata Banerjee ने भारतीय जनता पार्टी पर तीखा हमला बोला है।
टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी ने एक वीडियो जारी कर चुनाव में धांधली और ईवीएम हैकिंग के आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र और संविधान को कमजोर करने की कोशिश की जा रही है।
ममता बनर्जी ने बयान में कहा, “हम उस दिन का इंतजार कर रहे हैं जब आप दिल्ली की सत्ता से हटेंगे। तब आपको अपने कर्मों का फल भुगतना पड़ेगा। मैं देखूंगी कि ज्यादा ताकत संविधान में है या बंदूक की नोक में।”
उनके इस बयान के बाद राजनीतिक हलकों में हलचल तेज हो गई है। भाजपा नेताओं ने ममता बनर्जी के आरोपों को निराधार बताते हुए पलटवार किया है।
फालता सीट पर भाजपा की जीत को पश्चिम बंगाल की राजनीति में बड़ा संदेश माना जा रहा है, जबकि टीएमसी इस परिणाम पर लगातार सवाल उठा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights