युवक ने की आत्महत्या,

युवक ने की आत्महत्या,

चंदवक, स्थानीय थाना क्षेत्र के बीरी बारी गांव में अपनी ननिहाल रह रहे 25 वर्षीय मोनू सोनकर पुत्र नंदू सोनकर, जोकि ग्राम, रेवा, मुगलसराय जिला चंदौली का मूल निवासी था ,घर में मृत पाए जाने से सनसनी फैल गई,

जानकारी के अनुसार मृत युवक अपने ननिहाल बीरी बारी में अपनी नानी के साथ रह रहा था सूत्रों के अनुसार इसकी शादी लव मैरिज 8 महीने पूर्व काजल पुत्री रामधारी सोनकर, नंदगंज गाज़ीपुर में हुई थी गांव वालों के अनुसार मृतक 1 दिन पूर्व ससुराल गया था और ससुराल पक्ष से प्रताड़ित होकर घर आया था, उसकी नानी सावित्री देवी ने बताया रात में खाना खाकर वह अपने कमरे में सोने चला गया, सुबह उठने पर जब मैं उसे जगाने गई तो वह मृत अवस्था में पड़ा था, वही चर्चाओं के अनुसार कुछ लोग फांसी लगाना भी बता रहे हैं बहरहाल मामला जो भी हो, मौके पर पहुंची पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया।

क्रांति फाउंडेशन दूत न्यूज़ चैनल ब्यूरो चीफ जौनपुर प्रवीण कुमार गौतम व कैमरामैन अखिलेश उर्फ गोलू

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Verified by MonsterInsights