जौनपुर में इनामी बदमाश रवि यादव के अंतिम संस्कार के दौरान हंगामा, परिजनों और पुलिस में नोकझोंक


जौनपुर। एक लाख रुपये के इनामी बदमाश रवि यादव के एनकाउंटर के बाद रामघाट अंत्येष्टि स्थल पर उस समय तनाव का माहौल बन गया, जब परिजनों और पुलिस के बीच तीखी नोकझोंक हो गई।
बताया जा रहा है कि अंतिम संस्कार के दौरान परिजनों, खासकर महिलाओं ने पुलिस कार्रवाई पर सवाल उठाए और विरोध जताया। इस दौरान मौके पर काफी देर तक हंगामे जैसी स्थिति बनी रही।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस बल मौके पर तैनात रहा और स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास करता रहा। अधिकारियों ने लोगों को शांत कर माहौल सामान्य कराने की कोशिश की।
फिलहाल रामघाट क्षेत्र में एहतियात के तौर पर पुलिस की निगरानी बढ़ा दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights