CM योगी का बड़ा फैसला! UP की जेलें अब सिर्फ कैदखाना नहीं, बनेंगी सुधार और कौशल विकास केंद्र

लखनऊ। Yogi Adityanath ने लखनऊ में कारागार विभाग की समीक्षा बैठक कर प्रदेश की जेल व्यवस्थाओं को लेकर अहम निर्देश दिए।
मुख्यमंत्री ने कहा कि जेलों को सिर्फ बंदियों को रखने का स्थान न मानकर उन्हें सुधार, पुनर्वास और कौशल विकास के प्रभावी केंद्र के रूप में विकसित किया जाए। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि बंदियों को समाज की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए सुधारात्मक गतिविधियों और प्रशिक्षण कार्यक्रमों को बढ़ावा दिया जाए।
बैठक में मुख्यमंत्री ने प्रदेश की सभी जेलों में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने, स्वच्छता बनाए रखने, बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने और तकनीकी सुदृढ़ीकरण पर विशेष जोर दिया।
उन्होंने निर्देश दिए कि आधुनिक तकनीक का इस्तेमाल कर कारागारों को नई पहचान दी जाए और बंदियों के पुनर्वास से जुड़ी व्यवस्थाओं को और प्रभावी बनाया जाए।
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से जेल प्रशासन में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए।

1 thought on “CM योगी का बड़ा फैसला! UP की जेलें अब सिर्फ कैदखाना नहीं, बनेंगी सुधार और कौशल विकास केंद्र

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights