जिलाधिकारी ने किया वीवीपैट वेयरहाउस का निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा


जनपद में बुधवार को जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिलाधिकारी द्वारा कलेक्ट्रेट परिसर स्थित वीवीपैट वेयरहाउस का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान वेयरहाउस में रखी वीवीपैट मशीनों की सुरक्षा व्यवस्था, रख-रखाव, सीसीटीवी कैमरों की क्रियाशीलता तथा अभिलेखों का गहन जायजा लिया गया।
जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि वेयरहाउस में सुरक्षा मानकों का पूर्ण रूप से पालन सुनिश्चित किया जाए। साथ ही सभी सीसीटीवी कैमरे लगातार क्रियाशील रहें, ताकि सुरक्षा व्यवस्था में किसी प्रकार की लापरवाही न हो।
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी (वि./रा.), जिला पंचायत राज अधिकारी, विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि, संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights