जौनपुर: शाहगंज में मिशन शक्ति टीम की कार्रवाई, लड़कियों पर फब्तियां कसने वाला मनचला गिरफ्तार

जौनपुर के शाहगंज थाना क्षेत्र में मिशन शक्ति एवं एंटी रोमियो टीम ने महिलाओं और युवतियों की सुरक्षा को लेकर बड़ी कार्रवाई की है। टीम ने इमरानगंज बाजार से लड़कियों पर अभद्र टिप्पणी और फब्तियां कसने वाले एक मनचले को गिरफ्तार किया।
पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ बीएनएस की धारा 296 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को हिरासत में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
कार्रवाई मिशन शक्ति और एंटी रोमियो टीम, थाना शाहगंज द्वारा संयुक्त रूप से की गई। पुलिस ने स्पष्ट किया कि महिलाओं की सुरक्षा उनकी प्राथमिकता है और अमर्यादित व्यवहार करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।